श्री श्री सार्वजनिक काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए दीप नारायण सिंह।

गोमो। टुंडी मनियांडीह में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री सार्वजनिक काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ जल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। जल यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं-पुरुष, बच्चे – बच्चियां शामिल हुई। जल यात्रा में साथ चल रहे विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान दीप नारायण सिंह ने कहा कि भगवती की असीम कृपा से मनियांडीह गांव में मां काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन हुआ है। गांव में इस प्रकार के आयोजन से भक्ति और अध्यात्म का माहौल बनता है। लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस अवसर पर मुख्य यजमान चौकीदार दा, टुंडी प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि कनक गुप्ता, मुखिया धनंजय दा,यूथ फोर्स टुंडी प्रखंड नेता हीरालाल तुरी, उमेश महतो, मुन्ना दा, भीम दा, अजीत दा,प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह, आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment