जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और झारखंड प्रदेश सह प्रभारी विजय सिंह से मिले दीप नारायण सिंह

गोमो।पटना में 26 सितंबर 2023 को पटना वीर चंद पटेल पथ पर अवस्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद ललन सिंह एवं झारखंड प्रदेश सह प्रभारी विधायक विजय सिंह से मिलकर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पार्टी द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों का एक विस्तृत विवरण पुस्तिका भेंट कर जदयू पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही साथ जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के द्वारा जमीनी स्तर पर संगठनिक मजबूती के लिए किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि झारखंड में भी आने वाले 2024 के चुनाव में खिरू महतो के नेतृत्व में जदयू मजबूत प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप एवं भुईयां चितरो मुखिया प्रतिनिधि अजमत अंसारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment