हरियाणा में भाजपा की जीत पर दीप नारायण सिंह ने दी बधाई।

गोमो। जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने हरियाणा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत मिलने पर मंगलवार को हरियाणा की जनता सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड जदयू की ओर से बधाई दी। श्री सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर केन्द्र के एनडीए सरकार के जनहितकारी कार्यों पर मुहर लगाते हुए तीसरी बार विश्वास जताने का काम किया है। हरियाणा की जनता ने एक फिर से कांग्रेस सहित इंडि गठबंधन के सभी दलों को रिजेक्ट कर दी है। हरियाणा चुनाव का परिणाम आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रभावी होगा। झारखंड में भी एनडीए की सरकार बनेगी।

Related posts

Leave a Comment