मधुबन पंचायत जदयू की बैठक में पहुंचे दीप नारायण सिंह।

गोमो।
महुदा(खरखरी) मधुबन पंचायत में जदयू की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 10 जनवरी को बाघमारा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि आज बाघमारा प्रखंड में लुट – खसोट मची हुई है। सभी कामों का रेट बंधा हुआ है। बिना पैसे का कोई काम नहीं हो रहा है। गरीब परेशान हैं और विधायक सांसद मस्त है। ऐसे स्थिति से जनता को निजात दिलाने हेतु जनता दल यूनाइटेड 10 जनवरी को विराट प्रदर्शन करेगी। जदयू पार्टी छात्र – नौजवान, मजदूर – किसान भाइयों से प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील करती है। बैठक में राम स्वरूप मिश्रा ,इंदल सिंह, विक्रम पासवान, दिपक कुमार महतो, विश्वजीत चटर्जी, प्रिंस कुमार, सचिन चौहान, संजय कुमार महतो ,जीतु मुंडा, राजेश पासवान, अमित कुमार महतो, भरत मुंडा आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment