पीएन सिंह ने झा के सामने झा खड़ा किया

PN Singh jha in front of Jha

News Agency : लोकसभा चुनाव के लिए जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए प्रत्याशी फूंक-फूंककर कदम उठा रहे हैं। कीर्ति झा आजाद के कांग्रेस प्रत्याशी बनते ही कयास लगाए जाने लगे थे कि मैथिल मतदाताओं का रुझान उनकी ओर बढ़ेगा।

लिहाजा भाजपा प्रत्याशी सांसद पीएन सिंह ने कीर्ति झा की काट के लिए संजय कुमार झा को अपना चुनाव अभिकर्ता बना दिया है। झा फिलवक्त भाजपा धनबाद जिला के महामंत्री हैं। इस बीच सांसद ने मैथिलों के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व प्रमुख लोगों से भी अपने आवास पर अलग-अलग बैठकें कर उन्हें अपने साथ करने की कोशिशें जारी रखी है।

चुनावी अभीकर्ता नियुक्त होने पर संजय कुमार झा को हरिप्रकाश लाटा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थ सारथी, विकास सिन्हा, अमलेश सिंह, पप्पू साव, बबलू फरीदी, निर्मल प्रधान, राज कुमार मंडल, उमेश सिंह, मौसम सिंह, प्रभात सिन्हा, चुन्ना सिंह, अरुण सिंह आदि ने बधाई दी। पिछले दो लोकसभा चुनावों में राज सिन्हा पीएन के अभिकर्ता थे। वे अभी धनबाद के विधायक हैं।

Related posts

Leave a Comment