असामाजिक लोगों के द्वारा वन में लगे पेड़ की कटाई

बांका कटोरिया से श्रीकान्त यादव की रिपोर्ट

बांका कटोरिया क्षेत्र के मालवथान व दोनिहार के बीच वन में लगे पेड़ असामाजिक लोगों के द्वारा काटे जा रहे हैं। बताया जा रहा हे कि इसी तरह लागातार दिनो दिन वन के पेड़ कटते रहे तो बहुत जल्द वन की समाप्ती हो जाएगी और सरकार को पुनः पेड़ लगाना होगा। बताते चलें की इस वन के रक्षा के लिए शुरूआत मे वन रक्षक रखा गया था। जिन से वन की रक्षा हुई व पेड़ बढ़कर तैयार होने के पहले वन सरकार द्वारा वन रक्षी का वेतन रोक दिया गया। जिन सब ने एक वर्ष तक वेतन मिलने का इंतजार किया। अंत में आस टूट जाने पर वन रक्षी द्वारा वन की रक्षा नही होने लगा। जिन से असामाजिक तत्व के लोगों का मनोबल बढ़ा व पेड़ कटना शुरू हो गया। ग्रामीण वन रक्षी तगधू यादव ने बताया कि आज एक लिपटिस का मोटा पेड़ दोनिहार जाने वाले रास्ते के पश्चिम दिशा में अज्ञात लोगों ने काट लिया है। जिनका देखभाल करने वाला कोई नही है।

Related posts

Leave a Comment