झारखंड वासियों को हम ज्यादा से ज्यादा भागीदारी दें तो कांग्रेस पार्टी मजबूत होगा: विश्वनाथ शर्मा

गोमो। धनबाद जिला कांग्रेस की ओर से 138 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता मन्नान मल्लिक, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, धनबाद जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ शर्मा सहित झारखंड प्रदेश के और भी कई नेता गण उपस्थित हुए। सभी का मकसद था की कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए राहुल जी जो पूरे देश में पद यात्रा का कार्यक्रम चला कर नफरत की भावना को मिटाने के लिए, देश में जो महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उस पर केंद्र सरकार ध्यान नही दे रही है। साथ ही ई डी और सी बी आई का गलत इस्तेमाल कर विरोधी नेताओं पर किया जा रहा है। इसका विरोध हमलोग करते हैं। इस अवसर पर धनबाद जिला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ शर्मा ने मौजूद सभी नेताओं से कहा की अगर कांग्रेस को मजबूत करना है तो ग्रामीण स्तर पर तमाम ग्रामीणों को कांग्रेस संगठन से जोड़ना होगा। झारखंड वासियों को हम ज्यादा से ज्यादा भागीदारी दें तो कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत होगा।

Related posts

Leave a Comment