कांग्रेस का घोषणापत्र देश तोड़ने का एजेंडा है : अरुण जेटली

कांग्रेस के घोषणापत्र पर जोरदार हमला करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि राहुल गांधी ने खतरनाक वादे किए हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र का एजेंडा देश को तोड़ने वाला है। देशद्रोह का कानून हटाने की बात करने वाली कांग्रेस एक वोट की भी हकदार नहीं।

दरअसल, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में देशद्रोह की धारा 124ए को हटाने और आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (एएफएसपीए)  की समीक्षा की बात कही है। इसी को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला है। 

अरुण जेटली ने कहा, कांग्रेस सरकार कश्मीर में सेना को कमजोर करके पत्थरबाजों को मजबूत करना चाहती है। कांग्रेस माओवादियों के चंगुल में चली गई है। जिन प्रावधानों को नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक ने नहीं छेड़ा, राहुल उन्हें हटाने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने सेना और शहादत का मजाक बनाया है।

जेटली ने कांग्रेस की न्याय योजना पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा अब जाकर मालूम हुआ कि राज्यों को भी इसमें भागीदार बनाया जाएगा। ये बात पहले क्यों नहीं बताई गई। 

Related posts

Leave a Comment