Birsa Times

नावाडीह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प,

नावाडीह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प,

एक घायल रेफर, प्रशासन ने संभाली स्थिति

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

हंटरगंज(चतरा): थाना क्षेत्र के नावाडीह में पुलिस के साथ एक पक्ष के द्वारा मकान के काम रोकवाने के दौरान विवाद हिंसक हो गया। दो गुटों की मारपीट में नावाडीह निवासी 65 वर्षीय शमी अख्तर गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद गांव में तनाव है और वीडियो भी सामने आए हैं। बताया जाता है कि शमी अख्तर और तनवीर अहमद के बीच पिछले कई वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है। जिसका मामला न्यायालय में लंबित है। बताया जाता है कि तनवीर अहमद रविवार को उक्त जमीन पर मकान बना रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के शमी अख्तर मकान में काम करने से मना किया। मामला बढ़ता देख शमी थाना पहुंचा और पुलिस से आपबीती सुनाई। हंटरगंज थाना एएसआई अजय कुमार महतो ने दोनों पक्षों की तनाव देखते हुए दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे। और दोनों पक्षों समझाने का प्रयास किया। इसी काम रोकने की सिलसिला में दोनों पक्षों में विवाद हुआ और हिंसक रूप में बदल गया। इस घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग शमी अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि तनवीर अहमद के पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है, वही घायल पक्ष से अभी तक थाने में आवेदन नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *