गिरिडीह: विभिन्न थानों की पुलिस ने छह वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गिरिडीह,प्रतिनिधि। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 06 गैरजमानतीय अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस क्रम में जमुआ थाना की पुलिस ने गिरिडीह न्यायालय के GR जी आर नंबर 107/23, टी आर नंबर- 1822/23 के गैरजमानतीय वारंटी अभियुक्त अनवर अंसारी पिता स्व० मुस्तकीम मियां, शरफू उर्फ सरफुद्दीन अंसारी पिता बुधन मियां दोनों ग्राम केंदुआ थाना जमुआ, जिला गिरिडीह को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन भेजा है। वहीं देवरी थाना की पुलिस ने प्रधान जिला एवं…

Read More

70 लाख की ब्रांडेड कंपनी की शराब लोड ट्रक जब्त, गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी की पुलिस को सफलता मिली है

पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार गिरिडीह,प्रतिनिधि। 70 लाख की ब्रांडेड कंपनी की शराब लोड ट्रक जब्त करने में गिरिडीह के धनवार के घोड़थंबा ओपी की पुलिस को सफलता मिली है। जब्त ट्रक में 631 पेटी शराब लोड था। पंजाब से घोड़थंबा इलाके के ईंटाचांच मोड में एक अर्धनिर्मित मकान के समीप लोड ट्रक खड़ा था और उसी मकान में डंप हो रहा था। इसी दौरान ओपी पुलिस ने ट्रक के साथ दो ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पूछताछ के क्रम में दोनों शराब…

Read More

गांवा थाना इलाके के नोकी आहार तालाब में तैरता मिला शव 

गिरिडीह,प्रतिनिधि। गिरिडीह के गांवा थाना इलाके के नोकी आहार तालाब में हासिम अंसारी का शव शुक्रवार को तैरता हुआ मिला। हरला गांव निवासी हासिम अंसारी का शव तालाब में मिलने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैला गई। इसके बाद लोगो की भीड़ जुट गई। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद गांवा थाना इलाके की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। नोकि आहार तालाब में शव को सबसे पहले वही के एक होटल के कर्मी ने देखा, तो उसने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी।…

Read More

गिरिडीह पुलिस ने छापामारी के दौरान नवनिर्मित मकान से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद

गिरिडीह,प्रतिनिधि। गिरिडीह पुलिस द्वारा लगतार चेकिंग अभियान चला कर अवैध तरीके से किए जा रहे कारोबार पर अंकुश लगाया जा रहा है। इस दौरान गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बैरिया पंचायत अंतर्गत बालोसार गाँव के संझला मरांडी पिता स्व० लुथरु मरांडी साकिन बालोसार थाना हिरौडीह के नवनिर्मित मकान में संझला मरांडी एवं उनके अन्य सहयोगियों के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध नकली विदेशी शराब का निर्माण एवं बिक्री किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। जिसमें अनुमंडल पुलिस…

Read More

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता! एक लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय गिरफ्तार 

भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी गिरिडीह,प्रतिनिधि। गिरिडीह के पीरटांड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय उर्फ रामेश्वर राय को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता किया। इस दौरान प्रेसवार्ता में डीएसपी कोसर अली समेत कई अधिकारी मौजूद थे। मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाख का इनामी नक्सली लक्ष्मण राय पीरटांड थाना क्षेत्र के लेढ़वा गांव…

Read More

जमुआ सीओ व ऑपरेटर से परेशान होकर आत्मदाह करने चले थे पीड़ित

जमुआ,प्रतिनिधि। जमुआ अंचल के अंचल अधिकारी और अंचल कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर के कथित मनमानी के खिलाफ जमुआ प्रखंड के जगन्नाथडीह निवासी रमनी रंजन दाराद आत्मदाह करने वाले थे। आत्मदाह के तय समय के पूर्व जगन्नाथडीह पहुंचे प्रखंड़ से नियुक्त मजिस्ट्रेट ने पीड़ित को समझा-बुझाकर समझौता के लिए थाना ले गए। इस संदर्भ में जमुआ बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने जिला अपर समाहर्ता को पत्रांक 1227 दिनांक 25/09/2024 के आलोक में जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही। जमुआ अंचलाधिकारी संजय पांडेय एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार वर्मा के कार्यशैली…

Read More

तिसरी में विवाहिता की फंदे से झुलती हुई मिली लाश, जांच में जूटी पुलिस

मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप, ससुराल वालों ने पति पत्नी के बीच विवाद होने पर आत्महत्या की कही बात गिरिडीह,प्रतिनिधि। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में 25 वर्षीय नवविवाहित महिला सरिता देवी ने सोमवार की देर रात को फंदे से लटकर जान दे दी। हालांकि सरिता ने स्वयं फंदे से लटकर आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर फंदे से लटकाया गया है इस बात की जांच में तिसरी पुलिस जूटी हुई है। फिलहाल परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को…

Read More

गिरिडीह में डोभा में डूबने से दो नाबालिगों की हुई मौत

गिरिडीह,प्रतिनिधि। गिरिडीह के धनवार प्रखंड के घोड़थम्बा ओपी के बासगी गांव से एक किलोमीटर दूर शनिवार दोपहर में हुए दर्दनाक हादसे में दो नाबालिगों की मौत डोभा में डूबने से हो गयी। मृतकों में बसागी गांव निवासी मोहम्मद सरफराज का 16 वर्षीय बेटा मोहम्मद उमर और बलहरा निवासी मोहम्मद मनिरुद्दीन का 11 वर्षीय बेटा महफूज शामिल है। घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली, तो परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद घोड़थम्बा ओपी पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि…

Read More

गिरिडीह पुलिस ने अवैध कोयला लोड ट्रक किया जब्त

गिरिडीह,प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगों टोल प्लाजा के समीप एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में दो थानों की पुलिस ने छापेमारी कर अवैध कोयला लोड एक ट्रक को जब्त किया। इस दौरान ट्रक के चालक धनबाद के कुमारधूबी के जितेंद्र कुमार के साथ उप चालक एजाज अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान वाहन चालकों ने कबूला की वो अवैध कोयला लोड ट्रक को एक फर्जी कागजात के जरिए बिहार आपूर्ति करने जा रहे थे। दोनो में धनबाद के कोयला माफिया पप्पू मंडल, मुजाहिद खान और…

Read More

अनाज के वितरण में की गयी गड़बड़ी, डोर स्टेप डिलिवरी के ठेकेदारों की भी मिलीभगत

गिरिडीह,प्रतिनिधि। गिरिडीह एफसीआई फूड कारपोरशन ऑफ इंडिया के गिरिडीह के ठेकेदार रामजी पांडे और सरिया एफसीआई गोदाम में बुधवार को रांची सीबीआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई किया और दोनों स्थानों पर सुबह करीब सात बजे छापेमारी किया। रांची सीबीआई की टीम डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई में शामिल हुई और टीम करीब सात सीबीआई अधिकारी थे। हालांकि सरिया एफसीआई गोदाम पहले से बंद मिला।जबकि सीबीआई के अधिकारियों ने शहर के शास्त्री नगर में एफसीआई के ठेकेदार राम जी पांडे के आवास पर छापेमारी किया और चार घंटे तक ठेकेदार…

Read More