तोपचांची प्रखंड के क्षेत्रों में रामनवमी का जुलूस धूमधाम से निकला।

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गोमो तथा दुमदुमी पंचायत के नरकोपी गांव में रामनवमी के शुभ अवसर पर विशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस का नेतृत्व जागृति क्लब दुमदुमी ने किया। इस दौरान सर्वप्रथम बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान ग्रामीण महिला पुरुष नौजवान तथा श्राद्धालुगण पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना में भाग लिए। जुलूस शाम तीन बजे से दुमदुमी पंचायत के बजरंगबली मंदिर से इसकी शुरुआत की गई। यह जुलूस गादी टोला नरकोपी ठाकुर टोला,गोस्वामी टोला, दुमदुमी स्कूल,रंगरीटाड,गोमो रोड,सुभाष चौक से होते हुए जीटी रोड…

Read More

गोमो सुकुडीह निवासी कुद्दुस अंसारी नेता जी का हुआ इंतकाल ।

गोमो। गोमो सुकुडीह निवासी कुद्दूस अंसारी नेता जी का इंतकाल सोमवार की सुबह हो गई है। उनके जनाजे की नमाज असर बाद सुकुडीह के कब्रिस्तान में अदा की जाएगी। कुद्दुस अंसारी के बारे में कहा जाता है कि वे बहुत ही शांत स्वभाव के अच्छे और तेज तर्रार व्यक्ति थे। लोगों के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े होते थे। उनके निधन से लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अल्लाह उनके गुनाहों को माफ कर रूह को सुकून दे। और उनको जन्नतुल फिरदौस में जगह दे।

Read More

रामनवमी को लेकर प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

धनबाद : रामनवमी को लेकर शुक्रवार की संध्या जिला प्रशासन ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च संध्या 5 बजे समाहरणालय से शुरू हुआ। समाहरणालय से सिटी सेंटर, बेकारबांध, पूजा टॉकिज, श्रमिक चौक, सुभाष चौक, बिरसा मुंडा चौक बैंक मोड़, जेपी चौक, धनसार पहुंचा। धनसार से बस्ताकोला, एना, कतरास मोड़ झरिया, इंदिरा चौक, हनुमान गढ़ी, भागा, फुसबंगला, जियलगोरा, पाथरडीह, लोदना मोड़, जोरापोखर, सुदामडीह, चासनाला, सिंदरी, बलियापुर, कलियासोल, कालुबथान, पंचेत, चिरकुंडा, गलफरबाड़ी, मुगमा,…

Read More

1 घंटे 48 मिनट में धनबाद से गया पहुंची सेमी हाई स्पीड ट्रेन, Vande Bharat का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड

धनबाद : धनबाद से गया तक 1 घंटे 48 मिनट में पहुंचने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन ने वंदे भारत को भी पीछे छोड़ दिया है। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन ने 400 किमी की दूरी महज 3 घंटे 55 मिनट में तय की। इस स्पीड ट्रायल की सफलता के साथ ही पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों का नया अध्याय जुड़ गया है।सेमी हाई स्पीड ट्रेन ने तोड़ा वंदे भारत का रिकॉर्ड 160 किमी प्रति घंटे क रफ्तार से फर्राटा भरने वाली सेमी हाई…

Read More

बोकारो में लाठीचार्ज मौत मामले में BSL के मुख्य महाप्रबंधक अरेस्ट, उपायुक्त की अध्यक्षता में देर रात हुई बैठक में लिया गया निर्णय

बोकारो : बोकारो के उपायुक्त विजया जाधव ने 3 अप्रैल को विस्थापितों और CISF बलों के बीच हुई झड़प के मामले में BSL के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. यह कदम उपायुक्त की अध्यक्षता में देर रात हुई बैठक के बाद उठाया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की पूरी जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. साथ ही 20 लाख मुआवजा और परिजनों को नौकरी का देना की भी आश्वासन दिया गया है.इस मामले की जांच के लिए एक तीन…

Read More

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन; ‘भारत कुमार’ नाम से थे मशहूर

मुंबई : ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ और ‘क्रांति’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। ‘पूरब और पश्चिम’ फिल्म का गीत ‘भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं…’ आज भी सभी की जुबां पर हैं। उन्हें ‘दो बदन’, ‘हरियाली और रास्ता’ और ‘गुमनाम’ जैसी हिट फिल्मों के लिए भी जाना जाता था।भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के…

Read More

वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर अचानक जमीन धंसी, दुकानें लुढ़कने से मची अफरातफरी

वाराणसी : वाराणसी के सबसे प्रसिद्ध नमो घाट पर बुधवार की शाम जमीन धंसने से हड़कंप मच गया। जिस जगह पर जमीन धंसी वहां कई दुकानें भी लगीं थीं। जमीन के साथ ही दुकानें में एक तरफ लुढ़क गईं। इससे दुकानदार और ग्राहक भाग खड़े हुए। अचानकर हुए हादसे से अफरातफरी मच गई।

Read More

पुलिस में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, झारखंड सरकार ने दी मंजूरी; कब से होगा लागू l

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया गया है। अब प्रदेश में पुलिस, उत्पाद विभाग, कक्षपाल और गृह रक्षा वाहिनी में सिपाही की बहाली अब संयुक्त भर्ती नियमावली से होगी। उक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली-2025 में कई नए प्रावधान किए गए हैं।इसके तहत अब आगे राज्य पुलिस में सिपाही बहाली में आरक्षित और अनारक्षित कोटे के 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। हेमंत सोरेन कैबिनेट की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आने वाले समय में…

Read More

धनबाद-कोडरमा खंड में चलाया चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान।

धनबाद मंडल में बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में धनबाद की टिकट चेकिंग दस्ता सं. 03 द्वारा दिनांक 02.04.25 की रात्रि से आज दिनांक 03.04.25 की प्रातः 08:00 बजे तक धनबाद- कोडरमा रेलखंड में सुनियोजित कार्यक्रम के तहत विशेष जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट या अनुचित टिकट के साथ यात्रा कर रहे कुल 124 यात्रियों को पकड़ा गया | इस दौरान उनसे 49 हज़ार 380 रूपए…

Read More

झारखंड में आज से तूफान-बारिश का डबल अटैक का अनुमान, 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

रांची : राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी ने आमजनों का जीना मुहाल कर दिया है। तेज धूप के कारण 12 बजे के बाद सड़कों पर कम लोगों की ही आवाजाही रहती है।राजधानी में भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान ने राहत के संकेत दिए हैं। दो, तीन और चार अप्रैल को राज्य का मौसम करवट लेगा। *14 जिलों में दिखेगा तूफान और बारिश का रौद्र रूप*राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा…

Read More