श्रावणी मेला में देवघर में बड़ी मारपीट और छीनतई की घटना।

 

देवघर (मिथलेश कुमार):-पहली घटना रिखिया थाना क्षेत्र के दहीजोर गांव की है। देवघर से रिजर्व कर दहेजोर गांव आने वाले 4 व्यक्तियों ने टोटो चालक से मारपीट कर दिया। टोटो चालक पवन महथा ने मोहनपुर थाना प्रभारी को आवेदन देकर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रुपैया छीनने, मारपीट करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

वहीं दूसरी घटना आज सुबह की है। एक ऑटो चालक से अज्ञात अपराधियों ने रंगदारी मांगी, नहीं देने पर ऑटो चालक के साथ मारपीट किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना देवीपुर थाना क्षेत्र के रामसागर गांव के पास की है।

Related posts

Leave a Comment