प्रतीक ने रक्तदान कर 35 वर्षीय महिला की बचाई जान

प्रतीक ने रक्तदान कर 35 वर्षीय महिला की बचाई जान

 

गणेश झा

पाकुड़। शहर के पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्क्त अधिकोषगृह में मंगलवार को सत्य सनातन संस्था के सदस्य प्रतीक कुमार जो राजापाडा निवासी है उन्होंने 35 वर्षीय संध्या देवी जो हिरणपुर प्रखंड के ग्राम – केन्दो निवासी को रक्तदान कर की बचाई जान। संस्था के सदस्य प्रशांत दुबे ने कहा कि हिरणपुर प्रखंड के ग्राम केंदो निवासी – अवनी कुमार मंडल जो मरीज के भसूर है उनके भाई के पत्नी का तबियत अचानक खराब हो गया,जिसके इलाज के लिए उन्हें पाकुड़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सको ने रक्त की कमी बताया, व तुरत रक्त उपलब्ध करने का सुझाव दिया, रक्त के लिए अवनी कुमार मंडल ने संस्था से सम्पर्क किया। जिसपर संस्था के सदस्य स्थिति को देखते हुए रक्क्त देने को तैयार हो गए, और संस्था के सदस्य व राजापारा निवासी प्रतीक कुमार ने पाकुड़ स्थित रक्क्त अधिकोष गृह पहुचकर अपना रक्तदान किया है। रक्तदाता प्रतीक का यह पहला रक्तदान है, उन्होंने कहाँ कि रक्क्त की कमी के कारण किसी की जान नही जानी चाहिए, जब आवस्यकता पड़े लोगो को आगे बढ़ चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए, ताकि रक्क्त की कमी के कारण किसी का जान नही जाना चाहिए, रक्त मिलने के बाद महिला के परिजनों ने संस्था के सदस्यों को दिल से धन्यवाद दिया है। मौके पर संस्था के सदस्य , प्रशान्त दुबे , के सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment