गोमो रेलवे स्टेशन पर युथ फोर्स के द्वारा असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया।

गोमो।
रेल नगरी गोमो रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात युथ फोर्स सामाजिक संस्था के द्वारा इस कड़ाके की ठंड से राहत देने के उद्देश से स्टेशन परिसर में गरीब असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर जदयू नेता सह युथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि आज स्वर्गीय दुलाल सिंह स्मृति में युथ फोर्स के द्वारा इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए गोमो स्टेशन में असहाय गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। और यह कार्यक्रम अभी ठंड को देखते हुए लगातार हम लोग कंबल वितरण का कार्यक्रम युथ फोर्स के द्वारा चलाएंगे और हम लोगों का यह प्रयास है की हम लोग इस कड़ाके की ठंड में जो भी असहाय लोग हैं उसको हम ज्यादा ज्यादा से इस कड़ाके की ठंड में बचा पाएं युथ फोर्स का यही प्रयास है। कंबल वितरण में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Related posts

Leave a Comment