भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा थाम सकते हैं कांग्रेस का ‘हाथ’

भाजपा के बागी नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इसी हफ्ते कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा के 28 या 29 मार्च में कांग्रेस का हाथ थामने की खबरे हैं। सोमवार को बिहार कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पटना में पत्रकारों को ये जानकारी दी।

पिछले कई हफ्तों से लगातार खबरें आ रही थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं पर अब इस पर मुहर लग सकती है। भाजपा में रहकर लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की आलोचना करने की वजह से पार्टी ने इसबार शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं दिया गया है। सिन्हा की जगह पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से टिकट दिया है। 

रविशंकर और सिन्हा दोनों ही कायस्थ बिरादरी से आते हैं। और पटना में अगड़ी जाति की काफी सारी वोट हैं। रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट से साफ हो गया था कि वो जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। सिन्हा ने ट्वीट किया था, कांग्रेस युक्त भारत का समय आ गया है। 

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा लगातार भाजपा और पीएम मोदी पर हमला करते रहे हैं। महागठबंधन के मंच पर भी सिन्हा नजर आते रहे हैं। इसी के चलते पार्टी ने पटना साहिब से उनका टिकट काट दिया था। उनकी जगह भाजपा ने रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। 

Related posts

Leave a Comment