झारखंड में भष्टाचार, अपहरण, बलात्कार,आदि के खिलाफ 10 को सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन को लेकर भाजपाइयों की बैठक

झारखंड में भष्टाचार, अपहरण, बलात्कार,आदि के खिलाफ 10 को सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन को लेकर भाजपाइयों की बैठक

प्रतिनिधि रामगढ़(रामजी साह)

प्रखंड मुख्यालय रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर मांझी की ,तथा ठाडी हाट मंडल अध्यक्ष निरंजन मंडल की संयुक्त अध्यक्षता में दोनों भाजपा मंडल की बैठक आयोजित किया गया ।जिसमें आगामी 10 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय परिसर में झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के कार्य काल में झारखंड में भष्टाचार, अपरहण , हत्या , बलात्कार,अबैध पत्थर ,बालू उत्खनन के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम पर रणनीति बनाई गई।मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे, चुनु राय, बिनोद मंडल, ओम साह, नवल किशोर मांझी, निरंजन मंडल, संतोष साह,अरुण यादव,आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment