News Agency : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी का सोमवार को नयी दिल्ली में निधन हो गया। भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि सैनी को कुछ ही दिन पहले नयी दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने शोक जताते हुए ट्वीट किया कि सैनी के निधन का समाचार सुनकर गहरा सदमा लगा है। उन्होंने सैनी के परिजनों के प्रति सांत्वना जताई है।फेफड़ों में संक्रमण के चलते यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए सैनी को दो दिन पहले ही नयी दिल्ली स्थित एम्स ले जाया गया था। सैनी का जन्म 13 जुलाई 1943 को हुआ था और वह भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय किसान मोर्चा से भी जुड़े़ रहे। वह चार अप्रैल 2018 को राज्यसभा सांसद चुने गए। पिछले साल जून में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र व छह बेटियां हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का निधन
