भाजपा का आजीवन सहयोग निधि को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

आजीवन सहयोग निधि के द्वारा भाजपा का समाजिक जुड़ाव होगा: भैया अभिमन्यु प्रसाद

हजारीबाग। हजारीबाग शहर के आनंदा चौक अवस्थित प्रभु निवास मार्केट में शुक्रवार को भाजपा द्वारा चलाए जा रहे आजीवन सहयोग निधि – 2023 अभियान को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भैया अभिमन्यु प्रसाद एवं जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह सम्मिलित हुए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भैया अभिमन्यु प्रसाद ने बताया कि आजीवन सहयोग निधि- 2023 को लेकर भाजपा प्रदेश कमेटी के द्वारा पार्टी के पांच वरिष्ठ नेताओं को संयोजक बनाया गया है जिसमें दिनेशानंद गोस्वामी संजीव अग्रवाल संजीव विजयवर्गीय विनोद सिंह एवं गणेश तिवारी को संयोजक के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी के तहत हजारीबाग जिला में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भैया अभिमन्यु प्रसाद और भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि आजीवन सहयोग निधि संग्रह को लेकर प्रखंड स्तरीय अभियान चलाया जाएगा जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपर्क अभियान चला कर लोगों से सहयोग के लिए आग्रह करेंगे उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह पारदर्शी होगा।उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक प्रयास करना है।

ज्यादा से ज्यादा लोगों से सहयोग प्राप्त करना है जिससे सहयोगकर्ता को भी पार्टी के साथ जुड़ाव होगा। इस अभियान के द्वारा पार्टी का समाजिक जुड़ाव भी होगा इस सहयोग से राष्ट्र निर्माण में भी सहयोग होगा साथ ही धन संग्रह से पार्टी मजबूत होती है तो सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के मूल मंत्र से हम देश के सर्वांगीण विकास में उचित योगदान दे सकेंगे। भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह ने आजीवन सहयोग निधि संग्रह को लेकर विशेष तौर पर जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है उसी के तहत प्रदेश एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 15 जून तक चलाया जाएगा जो मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चलाया जाएगा।

व्यापारी वर्ग से लेकर समाज के हर वर्ग तक सहयोग के लिए संपर्क अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि हजारीबाग में प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार एक करोड़ रुपए धनराशि संग्रह का लक्ष्य दिया गया है जिसे हम जुटाने का हर संभव प्रयास करेंगे कहा कि पार्टी आलाकमान से हजारीबाग जिला में पार्टी कार्यालय के निर्माण की मांग रखेंगे। उन्होंने मीडिया के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण में सहयोग के लिए अपील किया ।

Related posts

Leave a Comment