सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल, रिम्स रेफर

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता बड़कागाँव।

बड़कागांव- हजारीबाग पथ के 13 माइल के समीप एक अज्ञात वाहन के चकमा से मोटरसाइकिल सवार गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर हजारीबाग अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी टीभर गोप का 24 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार यादव के रूप में पहचान की गई। बताया जाता है कि सूरज पढ़ाई के साथ- साथ हजारीबाग में काम भी करता है। काम करने के लिए ही सुबह- सुबह अपने मोटरसाइकिल जेएच 02एन-8340 से हजारीबाग जा रहा था कि लगभग 6:00 बजे घाटी में दुर्घटना हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतना भयानक था कि हेलमेट टूट जाने के बाद माथा में काफी चोट आया और घटनास्थल पर ही काफी रक्त का श्राव भी हुआ है। बेहोशी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक रांची में भी घायल युवक बेहोश ही है।

Related posts

Leave a Comment