Birsa Times

अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, शादी का निमंत्रण देने जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, शादी का निमंत्रण देने जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा घटना चिचाकी- बनपुरा मुख्य मार्ग पर थाना के समीप घटी, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बगोदर थाना क्षेत्र के ग्राम दामा निवासी धर्मेंद्र कुमार महतो और योगेंद्र कुमार महतो हैं। वे शादी समारोह के निमंत्रण कार्ड बांटने सरिया की ओर जा रहे थे। बनपुरा-चिचाकी मुख्य पथ पर धरतीथान के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। लाल रंग की अपाची बाइक सड़क किनारे के पेड़ से जोरदार टक्कर मारकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान गिर पड़े। धर्मेंद्र की हालत सबसे नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को धनबाद रेफर कर दिया।
घटना के बाद दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि चिचाकी-बनपुरा सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क की स्थिति, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *