सेहत के लिए लाभदायक होते है केले के छिलके

सेहत के लिए लाभदायक होते है केले के छिलके

News Agency : हम सभी लोग हमेशा अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए कोई ना कोई उपाय अवश्य अपनाते रहते हैं। हमेशा से केला जो हैं वो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी रहा हैं लेकिन क्या आपको पता हैं की इसके छिलके कितने ज्यादा लाभकारी हैं। नहीं ना चलिए हम आपको बताते हैं कितनी लाभकारी हैं केले के छिलके।आपको जानकर हैरानी होगी कि केले का पेड़ एक ऐसा पेड़ होता है जिसमें कोई लकड़ी तक नही होती है उसके बावजूद भी ये बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है। केला खाना चाहिए ये तो आपको पता है लेकिन केले के साथ इसके फल और तने को भी अवश्य खाया जा सकता है। इसके साथ ही साथ केले के पेड़ के पतों को प्लेट के रूप में भी काम में ले सकते है।आपको बता दे कि केले के पत्तों पर खाना रखकर खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। केले के पेड़ की छाल से कागज बनते है।केले के फूल की सब्जी भी बनती है। केले के फूल में प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, मैनीशियम, कॉपर,आयरन, विटामिन ई, कैल्शियम आदि पाए जाते है। केले का फूल बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकने की शक्ति होती है।

Related posts

Leave a Comment