असम राइफल्स के जवान

पर हमला करने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार 

मनीष बरणवाल 

जामताड़ा :असम राइफल्स के जवान ओमप्रकाश भारती के साथ लूटपाट कर जानलेवा हमला करने के आरोप में जामताड़ा जिले की मिहिजाम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल स्पष्ट नहीं होने के कारण एफ़आईआर होने में विलम्ब हुआ। घटना 12 अगस्त की है।

पुलिस ने ओमप्रकाश की शिक्षिका पत्नी सरोज कुमारी की शिकायत पर 7 नामजद अभियुक्तों में अंशु कुमार, करण प्रताप सिंह, राहुल गुप्ता उर्फ़ मुर्गी, समीर खान, युवराज यादव, बबलू यादव, बिक्की यादव शामिल है। इनमें से राहुल गुप्ता उर्फ़ मुर्गी, युवराज यादव और समीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया की घटनास्थल स्पष्ट नहीं होने के कारण मामला दर्ज करने में विलम्ब हुआ। तीन को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो लोगों को अम्बेडकरनगर मैदान में शराब पीते पकड़ा गया। जबकि एक को घर से पकड़ा गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है की पश्चिम बंगाल और झारखंड के बॉर्डर पर बच्चे के अन्न प्राशंन कार्यक्रम में सरीख होने आए आसाम राइफल्स के ट्रेनर अधिकारी ओमप्रकाश पर

लुटेरों ने लूटपाट के बाद जानलेवा हमला किया था। गम्भीर हालत में उसे धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सर, पीठ, हाथ, पैर में डंडे से अंधाधुन हमला किया गया था।

Related posts

Leave a Comment