Birsa Times

पाल्हे आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका की चयन में फर्जी दस्तावेज लगाकर चयन का आरोप।

पाल्हे आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका की चयन में फर्जी दस्तावेज लगाकर चयन का आरोप।

पाल्हे आंगनबाड़ी चयन में गड़बड़ी का आरोप, दिव्या कुमारी ने रद्द कर पुन: चयन करने की मांग।

आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव

नौडीहा बाजार,पलामू। जिले के– प्रखंड नौडीहा बाज़ार के करकटा पंचायत के ग्राम पाल्हे में 29 मई 2026 को हुए आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चुनाव पर अब सवाल उठ रहे हैं। ग्राम पाल्हे निवासी दिव्या कुमारी ने लिखित आवेदन देकर उपायुक्त पलामू, जिला बाल विकास परियोजना और बीडीओ सह सीडीपीओ नौडीहा बाजार से चुनाव रद्द कर नए सिरे से चयन प्रक्रिया कराने की मांग की है। दिव्या कुमारी का आरोप है कि सेविका पद के लिए योग्यता नियमों की अनदेखी हुई। उनके अनुसार, वह स्वयं B.A उत्तीर्ण हैं, लेकिन पद पर I.Sc उत्तीर्ण पूजा कुमारी का चयन कर लिया गया। वहीं सहायिका पद पर कविता कुमारी को चुना गया, जो न तो संबंधित पोषक क्षेत्र की मतदाता हैं और न ही उनके पास आधार, जाति और स्थानीय निवास जैसे जरूरी प्रमाण पत्र हैं चयन में फर्जी प्रमाण पत्र लगाया गया है।
दिव्या ने आवेदन में कहा कि चयन प्रक्रिया नियमावली के विपरीत हुई है। उन्होंने जांच कर 29 मई के चुनाव को रद्द कर पुनः चुनाव कराने का मांग किया है। आवेदन की प्रतिलिपि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को भी भेजी गई है। दिव्य कुमारी ने आरोप लगाया है कि इंटर में मार्क्स सेकेंड डिविजन से है और चयन प्रक्रिया में एडिट कर फास्ट डिविजन दिखाए गए है और उसी अंक के आधार पर सेविका चयन किए गए हैं।

दस्तावेज की कराई जाएगी जांच बीडीओ

नौडीहा बाजार बीडीओ सह सीडीपीओ परितोष प्रियदर्शी ने बताया कि लिखित शिकायत मिला है सेविका/सहायिका का नियुक्ति का प्रावधान है कि विभाग से जांच उपरांत के बाद ही नियुक्ति पत्र दिया जाता है सेविका की मूलप्रमण पत्र जैक भेजा जाएगा,सहायिका आंगनवाड़ी पोषक क्षेत्र की है और जाती/स्थानीय प्रमाण पत्र गलत नहीं है, पर जाती/स्थानीय प्रमाण पत्र में लगे दस्तावेज की जांच किया जाएगा साथ ही मैट्रिक और इंटर का मूलप्रमाण पत्र जैक भेजा जाएगा जांच उपरांत के बाद नियुक्ति प्रमाण पत्र सेविका/ सहायिका का मिलेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *