गांडेय में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

गांडेय,प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित साईं ढाबा में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामना आया है। पुलिस की छापेमारी में होटल से बरामद महिला ने तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

गांडेय पुलिस ने होटल से महिला समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार युवकों में गांडेय थाना क्षेत्र के इंजमामुल हक, मो. जियाउल व मो.इरफान अंसारी शामिल हैं।

पूछताछ के बाद सभी आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। गांडेय थाना में दिए आवेदन के अनुसार पीड़िता देवरी थाना क्षेत्र की है।

आराेप है कि एक महिला ने पीड़ित महिला को लोन दिलाने का भरोसा दिलाकर बेंगाबाद ले जाने की बात कही। बाद में पीड़िता को गांडेय बाजार ले आई।यहां भोजन करने के लिए पीड़िता के साथ गांडेय बाजार स्थित साईं ढाबा पहुंची। साईं ढाबा में महिला ने पीड़ित महिला को एक केबिन में बैठाकर होटल संचालक शंकर रवानी से बात करने लगी।

इसी बीच संचालक शंकर रवानी के इशारे पर तीन युवक होटल पहुंचे। तीनों युवकों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान जब पीड़िता शोर मचाने लगी, तो कई स्थानीय लोग वहां जुटे और गांडेय थाना पुलिस को घटना की जानकारी दिया।

पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन तब तक होटल संचालक शंकर रवानी और महिला वहां से फरार होने में सफल रही। लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को दबोचने में सफल रही। इस दौरान पुलिस को होटल से शराब के बोतल के साथ सिगरेट समेत कई और आपत्तिजनक समान भी मिले है।

Related posts

Leave a Comment