अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सम्मेलन रामाकुंडा में संपन्न हुआ।   

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सम्मेलन रामाकुंडा में संपन्न हुआ।

 

गोमो।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति तोपचांची प्रखंड का 30 तृतीय सम्मेलन कामरेड चिंता देवी नगर आंगनबाड़ी भवन रामाकुंडा में सम्मेलन हुआ। सम्मेलन का प्रारंभ महिला समिति के धनबाद जिला संयुक्त सचिव रीना पासवान के द्वारा झंडा तोलन के साथ हुआ एवं गगनभेदी नारे के साथ साथ माल्यार्पण हुआ।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पर्यवेक्षक रीना पासवान ने महिलाओं को एकजुट होकर महिला अधिकार के लिए संघर्ष का आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए अतिथि वक्ता धनबाद जिला जनवादी आंदोलन के नेता डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने जनवादी महिला समिति के स्थापना उसके उद्देश व कार्यक्रम के साथ-साथ आंदोलन और उपलब्धियां पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समिति को लिंग जाति धर्म भेद सामाजिक कुरीतियों कुप्रथा के खिलाफ अनवरत संघर्ष के साथ-साथ महिला शोषण व उत्पीड़न शिक्षा और रोजगार के अधिकार सहित सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में संघर्ष की अपील की।

सभा को रामाकुंडा पूर्व मुखिया कुंती देवी गेंद नावाडीह पंचायत समिति सदस्य माधुरी देवी मेन की देवी खुलो देवी जय राम महतो बैजनाथ महतो ने संबोधित किया सम्मेलन के द्वारा 11 सदस्य कमेटी का चयन किया गया जो निम्न प्रकार है प्रखंड अध्यक्ष खुलो देवी उपाध्यक्ष मेन की देवी सचिव कुंती देवी संयुक्त सचिव माधुरी देवी कोषाध्यक्ष सोरी देवी कार्यकारिणी पदाधिकारी का गठन किया गया।

Related posts

Leave a Comment