मुखिया द्वारा राशन कार्ड बनवाने के लिए जानकारी प्रचार गाड़ी से कराई गई।

मुखिया द्वारा राशन कार्ड बनवाने के लिए जानकारी प्रचार गाड़ी से कराई गई।

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गोमो उत्तर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह ( मुन्ना ) के द्वारा एक विशेष पहल की गई। इस पहल के तहत नए राशनकार्ड बनवाने के लिए इच्छुक लाभुकों के लिए जानकारी हेतु प्रचार गाड़ी से राशनकार्ड से जुड़ी जानकारी पुरे पंचायत के जंगल कोठी, दुर्गा पाड़ा, नया बाजार, लोको बाजार, सईद गढ़ा आदि क्षेत्रों में भ्रमण करके दी गई। इस प्रचार गाड़ी का मुख्य उद्देश्य पंचायत में ग़रीबी रेखा से नीचे रहने वाले हर लोगों तक यह जानकारी पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें। मुखिया द्वारा कराई गई प्रचार का लोगों ने सराहना की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुखिया जी शुरू से ही हमेशा समाज के लोगों के भलाई में लगे रहते हैं। इन्होंने गोमो उत्तर पंचायत का मुखिया बनते ही सड़क के बीच पड़ रहे दो बिजली के खंभों को सड़क के किनारे करवाया। साथ ही खराब पड़े चापानल को दुरुस्त करवाया। किसी गरीब की बेटी की शादी में जरूर मदद करते हैं। और भी ऐसे बहुत सारे कार्य इनके द्वारा किए जाते रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment