इटखोरी में अलग-अलग सड़क दुघर्टना में एक किशोरी एवं एक बच्ची गंभीर रूप से हुई घायल

 संतोष कुमार दास 

इटखोरी (चतरा): इटखोरी में मंगलवार को अलग-अलग सड़क दुघर्टना में एक किशोरी एवं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इनमें बड़गांव निवासी सोहन भुइयां की 16 वर्षिय पुत्री रेखा कुमारी रोज की तरह पढ़ाई करने घर से गर्ल हाई स्कूल जा रही थी। इसी बीच लोरम मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे धक्का मारकर फरार हो गया। घटना के बाद एक इटखोरी प्रखंड के पूर्व उपमुखिया गुड्डू राम ने उसे इटखोरी अस्पताल में ऑटो किसी तरह लाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी घटना में अनिल दांगी की 5 वर्षीय बच्ची रिद्धिमा कुमारी को एक अनियंत्रित बाइक सवार ने भद्रकाली मंदिर के आसपास धक्का मार दिया।

Related posts

Leave a Comment