Birsa Times

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 8 सिम बरामद

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल और 8 सिम बरामद

Flipkart/Amazon और Airtel Customer Care बनकर करते थे ठगी
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर:
साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस ने 10.07.2026 को 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के आदेश और पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में की गई।
जंगल में छापेमारी कर पकड़े गए आरोपी
गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना अंतर्गत पुरनीकरहैया स्थित डकाय जंगल में छापेमारी की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग Flipkart/Amazon के कस्टमर केयर, Airtel Payment Bank और Phonepe Customer Care के नाम पर फर्जी तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
छापेमारी के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 8 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. संजीत कुमार मंडल, 24 वर्ष, सा०-सुखजोरा, थाना-सारठ, देवघर
  2. दिनेश कुमार दास, 25 वर्ष, सा०-गोयठाडीह, थाना-देवीपुर, देवघर
  3. अक्षय कुमार दास, 20 वर्ष, सा०-गोयठाडीह, थाना-देवीपुर, देवघर
  4. प्रभात कुमार दास, 24 वर्ष, सा०-बदिया, थाना-चंदनकियारी, जामताड़ा
  5. संदीप कुमार दास, 18 वर्ष, सा०-बदिया, थाना-चंदनकियारी, जामताड़ा
    इस तरह करते थे ठगी
  6. फर्जी Google Pay/Phonepe/Airtel Payment Bank Customer Care बनकर कैश-बैक का झांसा देकर ठगी
  7. APK फाइल भेजकर PM KISSAN YOJNA, BIJLI BILL, RTO CHALLAN के नाम पर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी
  8. फर्जी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर कार्ड बंद/चालू करने के नाम पर ठगी
    देवघर पुलिस की अपील
    देवघर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर OTP, बैंक डिटेल या APK फाइल शेयर न करें।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *