Birsa Times

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 12 को, 81 केंद्रों पर 42 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 12 को, 81 केंद्रों पर 42 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीईबी) की ओर से 12 जुलाई को राज्यभर में पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन को लेकर पर्षद ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य स्तरीय इस परीक्षा में करीब 42 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए झारखंड के विभिन्न जिलों में 81 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य के प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रांची में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, दुमका, पलामू, हजारीबाग और चाईबासा सहित अन्य जिला मुख्यालयों में भी पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *