Birsa Times

हजारीबाग के चिकित्सक व रांची निवासी डाक्टर शशी दिनकर मिंज का संदिग्ध परिस्थितियों में मशानजोर गेस्ट हाउस में हुई मौत,जांच में जुटी मशानजोर पुलिस

हजारीबाग के चिकित्सक व रांची निवासी डाक्टर शशी दिनकर मिंज का संदिग्ध परिस्थितियों में मशानजोर गेस्ट हाउस में हुई मौत,जांच में जुटी मशानजोर पुलिस

दुमका/रामजी साह।
दुमका जिला के झारखंड सरकार के सिंचाई विभाग निरीक्षण भवन में दोस्तों के साथ मशानजोर घुम्ने आये रांची निवासी व हजारीबाग के चिकित्सक शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गया। मृतक की पहचान डाक्टर शशी दिनकर मिंज के रुप में हुई है।‌शनिवार को जब उसके दोस्तों ने जगाने के लिए उनके कमरे में गये तो उनका पुरा शरीर ठंडा पड़ गया था। उसके दोस्तों ने घटना की सुचना मशानजोर पुलिस को दिया । सुचना पर मसानजोर थाना प्रभारी अवघेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंने थाना प्रभारी ने स्थानीय चिकित्सक से जांच कराई तो चिकित्सक ने डाक्टर शशी दिनकर मिंज को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा है। बाद में पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सुचना दिया। मृतक डाक्टर शशी दिनकर मिंज के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर रात उन्होंने शराब पी रखी थी।
बहरहाल पुलिस ने बताया को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा।वहीं पुलिस घटना के तहत तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी हुई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *