Birsa Times

शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल में दो ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में कटे एक सप्ताह, दो दिनों में बदलने का मिला आश्वासन

शिकारीपाड़ा के सरसडंगाल में दो ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरे में कटे एक सप्ताह, दो दिनों में बदलने का मिला आश्वासन

आदिवासी एक्सप्रेस ललित कुमार पाल
शिकारीपाड़ा/दुमका /
शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के सरसडंगाल में बीते एक सप्ताह से दो ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल रहने से जहाँ एक ओर भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है, वहीं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई भी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बिजली न रहने से दुकानदारों का व्यवसाय ठप पड़ गया है और लोगों को अपने दैनिक कामकाज निपटाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव में दुर्गा मंदिर के पीछे और मेन रोड में सिद्धो-कान्हू प्रतिमा के पास स्थित दो अलग-अलग ट्रांसफार्मर पिछले सात दिनों से जले पड़े हैं। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए विभाग से जल्द से जल्द दोनों खराब ट्रांसफार्मरों को बदलवाने की मांग की है ताकि गांव की बिजली व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों को इस संकट से निजात मिले।
इस गंभीर समस्या के संबंध में जब बिजली विभाग के एसडीओ (SDO) से बात की गई, तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि विभाग इस दिशा में त्वरित कार्रवाई कर रहा है और अगले दो दिनों के भीतर दोनों खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *