पाकुड़ – इन दिनों पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों की बल्ले बल्ले है, जब चाहे , कभी भी हाथ साफ कर निकल जाते हैं, इसी क्रम में ठगी और धींताई की नई वारदात सामने आने से लोगों में भई का माहौल दो गुना हो गया है, क्योंकि हर दूसरे दिन ऐसी घटनाएं घटना आम बात हो गई है, इसी क्रम में शुक्रवार सुबह 7: 40 बजे लगभग एक सनसनीखेज घटना में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही महिला को दो शातिर बदमाशों ने बातों में उलझा कर विश्वास में लिया और उनके गले की सोने की चेन तथा हाथ का सोने का कंगन लेकर बाइक से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, सिंधीपाडा़ जैन गली निवासी श्रीमती मोनी लखमानी मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रही थी, इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और बातचीत के बहाने उन्हें अपने झांसे में ले लिया,कुछ ही देर में दोनों साथी महिला के सोने के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए। घटना का एहसास होने पर महिला ने परिजनों को जानकारी दी, इसके उपरांत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रीत के पति किशोर लखमानी ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के साथ घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सोपा गया है। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां कैद होने की बात कही गई है जिससे उसकी पहचान होने की उम्मीद जताई जा रही है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरा की भी जांच कर आरोपियों की जल्द पहचान गिरफ्तारी और लूट गए आभूषणों की बरामदगी की मांग की है। इधर शहर में लगातार हो रही चोरी और ठगी की घटनाओं ने नगर वासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि अब सुबह घर से निकलने में भी डर लगने लगा है। आए दिन ऐसी लगातार घटनाएं होने से प्रतीत होता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। नागरिकों ने पुलिस से शहर में नियमित गस्त बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी तेज करने, और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि लोगों का सुरक्षा पर भरोसा कायम रह सके।
मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला को बातों में उलझा कर सोने की चेन कंगन ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- July 10, 2026
0
18
Less than a minute
You can share this post!
administrator
