Birsa Times

पांच दिनो से लापता युवती की शव कुआं से बरामद

पांच दिनो से लापता युवती की शव कुआं से बरामद

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
चतरा जिले के प्रतापपुर पुलिस ने थाना क्षेंत्र के सिदकी गांव से पांच दिनों से लापता युवती का शव गुरूवार को पास के एक कुए से बरामद किया है।युवती की पहचान सिदकी गांव निवासी शांति कुमारी (18) पिता महेन्द्र भारती के रूप में की गई है। प्रतापपुर पुलिस ने कुए से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया गया है। मामला प्रेंम प्रसंग का बताया जा रहा है। मिली जानकरी के अनुसार मृतक लड़की शांति कुमारी गांव के ही एक युवक से प्रेंम करती थी। बीते रविवार को दोनो के बीच कुछ नोकझोक होने के बाद शांति व युवक दोनो कुएं में एक साथ कूद गये थे। अगले दिन कुए से आवाज आने के बाद युवक को कुछ ग्रामीणों ने चुपके से जीवत निकाल लिया था। युवक ने शांति के बारे में किसी को कुछ नही बताया, और गांव छोड़कर फरार हो गया। युवती कुएं में दबी रह गयी थी। पांच दिन होने से बाद कुछ लोगो ने कुएं मे एक युवती को शव पानी मे तैरते हुए को देखा ,जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव को बाहर निकाला। इस मृतक युवती के पिता महेन्द्र भारती ने बताया कि मुझे लगा कि मेरी बेटी शांति कुमारी अपने प्रेंमी छोटु कुमार पिता कैल भारती के संग फरार हो गयी है। जिसके लिए हमलोग परिवार पुलिस को सूचना नही दिये थे। थाना प्रभारी अलोक रंजन चौधरी ने बताया कि युवती की शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है। आवेदन के आलोक में कारवाई किया जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *