Birsa Times

गुरु गोष्ठी के दौरान बालक मध्य विद्यालय परिसर में खड़े होंडा शाइन बाइक में लगी भीषण आग बाइक जलकर हुआ राख

गुरु गोष्ठी के दौरान बालक मध्य विद्यालय परिसर में खड़े होंडा शाइन बाइक में लगी भीषण आग बाइक जलकर हुआ राख

रामगढ़/रामजी साह।
रामगढ़ प्रखंड के बालक मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को उसे समय अफरातफरी मच गई जब गुरु गोष्ठी के दौरान बालक मध्य विद्यालय परिसर में खड़े एक होंडा शाइन बाइक में अचानक आग लग गई देखते-देखते बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई ।शिक्षकों ने बाइक को बचाने का असफल प्रयास किया लेकिन बाइक पूरी तरह से जल गई। बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि सेफ्टी सिलेंडर विद्यालय में

रहने के बावजूद भी बाइक को नहीं बचाया जा सके इन्होंने अभी बताया कि सेफ्टी सिलेंडर अग्निशामक बर्ष 2017 में विद्यालय को मिला था लेकिन रखरखाव नहीं होने के कारण उक्त अग्निशमन सिलेंडर ऐन मोके पर काम नहीं हो आया , सेफ्टी सिलेंडर रहने के बावजूद बाइक जलकर पूरी तरह से राख हो गया। उक्त बाइक उमवि0 विद्यालय जिया पानी की शिक्षक कैलाश प्रसाद का है ।शिक्षक कैलाश प्रसाद ने यह भी बताया कि बाइक में आग लगने से पूर्व बाइक एक बार गिर गया था जिसके कारण उन्होंने अंशका जताया की बाइक में पेट्रोल रिसाव होने के कारण यह घटना घटी। अब सवाल उठता है कि शिक्षा विभाग द्वारा सेफ्टी सिलेंडर मिलने के बाबजूद उसका रखरखाव नहीं किया जाने में दोषी कोन है।आज अगर सेफ्टी सिलेंडर अच्छा हालत में रहता तो बाइक जलने से बच सकता था। बहरहाल विद्यालय में रखे सेफ्टी सिलेंडर एक मात्र शोभा का बस्तु बनकर रह गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *