Birsa Times

चार साल पुराने सीएसपी लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,बिहार के औरंगाबाद से दबोचा गया

चार साल पुराने सीएसपी लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,बिहार के औरंगाबाद से दबोचा गया

विश्रामपुर,पलामू। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पिपरा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में वर्ष 2022 में हथियार के बल पर हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुन्दन पासवान (33 वर्ष),पिता स्व. नरेश पासवान,निवासी ग्राम गम्हरिया,थाना छत्तरपुर,जिला पलामू के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार,25 अप्रैल 2022 को छह अपराधियों ने पिपरा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में हथियार के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट की थी।इस संबंध में विश्रामपुर थाना कांड संख्या-20/2022,धारा 392 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पूर्व में पांच सह-अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद कर लिए गए थे।शेष फरार आरोपी कुन्दन पासवान की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।इसी क्रम में 5 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे उसके ससुराल तोल,थाना नवीनगर,जिला औरंगाबाद (बिहार) से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पलामू एवं गढ़वा जिले के विभिन्न थानों में लूट,डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल 09 आपराधिक मामले दर्ज हैं।आरोपी को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे,पुलिस अवर निरीक्षक शिवनाथ रंजन,शैलभ कुमार,सहायक अवर निरीक्षक बलराम दास तथा विश्रामपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *