रांची। रांची जिले के कांके प्रखंड स्थित कोकदोरो गांव से एक 22 वर्षीय नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और युवती की तलाश लगातार जारी है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि युवती कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिवार या पुलिस को सूचना दें।
लापता नवविवाहिता की पहचान रेश्मा प्रवीन उर्फ रिंकी के रूप में हुई है। उनका मायका कांके के नगड़ी गांव में है। रेश्मा के पिता हाफिज अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह करीब 10 से 11 महीने पहले कोकदोरो गांव निवासी तसव्वर अंसारी से हुआ था। परिजनों के अनुसार, रेश्मा 29 जून को दोपहर करीब 12 बजे अपने ससुराल से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रहे हैं। साथ ही आसपास के गांवों में भी सूचना दी गई है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर बेलाल अनवर (9709075293) और रिजवान अंसारी (9709046731) से संपर्क करने की अपील की है। मामले की सूचना संबंधित थाना को भी दे दी गई है।
