Birsa Times

मांडर में आधी रात बमबाजी, गांव में मची अफरा-तफरी

मांडर में आधी रात बमबाजी, गांव में मची अफरा-तफरी

ग्रामीण के घर फेंके चार देसी बम, तीन जिंदा बम पुलिस ने किए निष्क्रिय
मांडर।
राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जोजाड़ी (बोंडो) गांव में सोमवार देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण के घर पर देसी बम फेंककर इलाके में भय का माहौल बनाने की कोशिश की। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने गांव निवासी कुलदीप खलखो के घर को निशाना बनाते हुए कुल चार देसी बम फेंके। इनमें से एक बम तेज धमाके के साथ फट गया, जबकि तीन बम नहीं फटे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की घेराबंदी की गई और बम निरोधक टीम की मदद से तीनों जिंदा बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी बड़े संपत्ति नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस अज्ञात अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी भी की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *