रांची। चान्हो प्रखंड अंतर्गत सोंस पंचायत के बुचाओपा गांव में मंगलवार की शाम तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से किसान फूलदेव उरांव के बैल की मौत हो गई। बताया जाता है कि फूलदेव उरांव अपनी खेती-बाड़ी के लिए मुख्य रूप से इसी बैल पर निर्भर थे। बैल की अचानक मृत्यु से उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है, जिससे आगामी कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आपदा राहत एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
वज्रपात की चपेट में आया किसान का बैल, मौत से खेतों में छाया मातम
- July 2, 2026
0
22
Less than a minute
You can share this post!
administrator
