Birsa Times

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी कस्टमर केयर और APK फाइल से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी कस्टमर केयर और APK फाइल से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

PM किसान, बिजली बिल के नाम पर भेजता था खतरनाक लिंक, 2 मोबाइल-2 सिम बरामद

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में देवघर पुलिस को मंगलवार 24 जून 2026 को बड़ी सफलता मिली है। डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहनपुर थाना क्षेत्र से एक शातिर साइबर अपराधी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी कस्टमर केयर बनकर और APK फाइल भेजकर लोगों के बैंक खाते खाली कर रहा था।
गुप्त सूचना पर टांड में छापेमारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बैजनडीह के नजदीक टांड से कुछ संदिग्ध अपराधी Flipkart, Amazon, Airtel Payment Bank और Google पर PhonePe कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बनकर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पप्पू कुमार राय, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता ईश्वर राय, निवासी ग्राम तेलभंगा बुढ़ियारी, थाना मोहनपुर, जिला देवघर के रूप में हुई है।
इस तरह देता था ठगी को अंजाम
शुरुआती जांच और पूछताछ में आरोपी की ठगी की पूरी शैली सामने आई है:
1. फर्जी कस्टमर केयर: Google Pay, PhonePe और Paytm का फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देता था।
2. खतरनाक APK फाइल्स: ‘PM KISSAN YOJNA’, ‘BIJLI BILL’ और ‘RTO CHALLAN’ जैसी फर्जी APK फाइलें भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस ले लेता था और फिर बैंक खातों से पैसे उड़ा देता था।
3. Airtel Payment Bank के नाम पर धोखा: फर्जी अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Airtel Thanks App के माध्यम से झांसा देता था। साथ ही Airtel Payment Bank कार्ड बंद होने का डर दिखाकर उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर ठगी करता था।
बरामद सामान
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल होने वाले 02 मोबाइल फोन और 02 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
छापेमारी दल में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में पु०नि० अजय कुमार, साइबर थाना देवघर एवं अन्य सशस्त्र बल, पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी सालो हेम्ब्रम, मोहनपुर थाना एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आम लोगों से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी बैंक डिटेल किसी से साझा करें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *