बालूमाथ। एकीकृत प्रखंड बालूमाथ के छाताबर ग्राम में मंगलवार की देर शाम अनीश गंझू 6 वर्ष पिता महेश गंझू ग्राम छाताबर थाना बरियातू को एक मोटरसाइकिल चालक ने धक्का मार दिया ।जिसमें अनीश गंझु गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल अवस्था में अनीश गंझु को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।यहां डॉक्टर दयानंद प्रसाद द्वारा प्राथमिक इलाज की गई। परिजनों ने बताया कि अनीश घर के बाहर खेल रहा था इसी बीच गोनिया से राजगुरु की ओर जा रहा एक मोटरसाइकिल चालक ने अनीश को धक्का मार दिया और वह फरार हो गया।
बाईक के टक्कर से बच्चा घायल।
- June 25, 2026
0
17
Less than a minute
You can share this post!
administrator
