आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,पलामू। जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के पंचायत लालगडा अंतर्गत भितिहारवा में हल्की बारिश के साथ सोमवार को पेड़ के नीचे बांधे हुए तीन जानवरों पर वज्रपात गिरने से घटनास्थल पर मौत हो गई, तीनों जानवर की पहचान गांव की ही बृजदेव यादव के है जिसमें दो गाय ,एक बैल की मौत हुई है सूचना मिलते ही पंचायत मुखिया प्रतिनिधि लालबिहारी यादव घटना स्थल पर पहुंचे और संबंधित विभाग की डॉक्टर को फोन कर सूचना देकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने हेतु परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही है। नौडीहा प्रखंड क्षेत्र में लगातार हल्की बारिश ठनका से वज्रपात गिरने से कहीं ग्रामीण तो कहीं जानवर की पेड़ के नीचे रहने से मौत हो रहा है परिजनों ने नौडीहा अंचलाधिकारी से पशु की आपदा राशि से मुआवजा की मांग किया है।
