आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा : चतरा-डोभी मार्ग पर स्थित संघरी घाटी में दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक 28 वर्षीय ट्रक चालक की मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद घाटी में घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।मृतक की पहचान बिहार के गयाजी जिले के (बाराचट्टी) निवासी सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है। सुनील टंडवा की मगध कोल परियोजना से कोयला लादकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। इसी दौरान संघरी घाटी में विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पलटने से चालक का एक हाथ कटकर अलग हो गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल भेजा, लेकिन गया मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटाकर सड़क पर आवागमन सुचारू कराया।
