Birsa Times

चतरा में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन; 22 लाख की अफीम और 75 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

चतरा में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन; 22 लाख की अफीम और 75 किलो डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : चतरा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लावालौंग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सिलदाग गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया है, जिसकी अंतरराज्यीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मनराज गंझू नाम का व्यक्ति अपने घर में अफीम का भंडारण कर उसे बेचने की फिराक में है। त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बलों के साथ आरोपी के घर पर अचानक धावा बोला गया। तलाशी के दौरान वहां से 2 किलोग्राम अवैध अफीम, चार बोरों में भरा 75 किलोग्राम डोडा, एक मोबाइल फोन और दस्तावेज [आधार रेडक्टेड ] बरामद किए गए। तस्कर मनराज गंझू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है, जिस पर पहले भी मामले दर्ज थे। लावालौंग पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 40/26 दर्ज कर आगे की गहन जांच शुरू कर दी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *