Birsa Times

हजारीबाग रोड स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर बागोडीह निवासी रामजी पासवान की दर्दनाक मौत

हजारीबाग रोड स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर बागोडीह निवासी रामजी पासवान की दर्दनाक मौत

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

गिरिडीह। जिले के सरिया प्रखंड के हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौ,त हो गई। मृतक की पहचान प्रखंड के बागोडीह गांव निवासी रामजी पासवान के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतक के शव के देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार रामजी पासवान दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन- पोषण करते थे। वे रोजाना इंटरसिटी ट्रेन से कोडरमा जाकर काम करते और शाम को वापस लौट आते थे। मंगलवार को भी वे काम के लिए इंटरसिटी ट्रेन में बैठकर जा रहे थे कि हजारीबाग रोड स्टेशन के समीप किसी कारणवश चलते हुए ट्रेन से गिरे। गिरने के कारण उनसे गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना देने पर रेलवे पुलिस (जीआरपी) तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी इकट्ठा की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच जारी है और स्टेशन के आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा गवाहों के बयानों को रिकॉर्ड किया जा रहा है। ग्रामीणों और परिजनों ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतक के परिवार के लिए तत्काल आर्थिक मदद तथा उपयुक्त मुआवजा देने की मांग की है। बागोडीह गांव में शादी-समारोह तथा रोजमर्रा की आमदनी पर निर्भर रामजी के परिवार को अब मदद की सख्त जरूरत है, जिससे परिवार पर पड़े आर्थिक संकट को कम किया जा सके। इस बीच रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटना के तथ्यों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *