साहिबगंज: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर श्रम अधीक्षक महफूज अहमद के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी,चाइल्ड हेल्पलाइन एवं मंथन संस्था द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम कर बाल श्रम मुक्त जिला बनाने को लेकर कैंपेन भी चलाया गया।शुक्रवार को धावा दल टीम द्वारा साहिबगंज के स्टेडियम रोड, गोराबाड़ी हटिया,पश्चिम फाटक, सब्जी मंडी, एल.सी रोड, बरतल्ला, पुरानी साहिबगंज, पूर्वी फाटक जैसे विभिन्न इलाकों में श्रम अधीक्षक द्वारा प्रतिष्ठानों में काम कर रहे श्रमिक बच्चों को श्रम मुक्त कराया और प्रतिष्ठा मलिक को कड़ी हिदायत दिया गया कि अगर दोबारा नाबालिक बच्चों से श्रम कराते हुए पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी किया जाएगा। शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में बाल श्रम से संबंधित पोस्टर बैनर भी लगा कर लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। विदित हो कि विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा वर्ष 2002 में की गई थी।इसका मुख्य उद्देश्य बाल श्रम की वैश्विक सीमा पर ध्यान केंद्रित करना और बाल श्रम को पूरी तरह से खत्म करने के लिये आवश्यक प्रयास करना है।अभियान में गठित धावादल टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी बासुदेव मृधा, मोहम्मद इरशाद अंसारी, राहुल कुमार, शुभभ सौरव, मंथन संस्था से जिला समन्वयक अमन वर्मा,चाइल्ड हेल्पलाइन से सुमन कुमार,संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
जिला प्रशासन के सहयोग से श्रमिक बच्चों को श्रम मुक्त कराया गया।
- June 13, 2026
0
15
Less than a minute
You can share this post!
administrator
