Birsa Times

पुलिस ने देसी कट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने देसी कट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बांका फुल्लीडुमर से कामेश्वर साह की रिपोर्ट

बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर देसी कट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थाना के से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोरैय गांव में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर कहा सुनी एवं झगड़ा झंझट हो रहा था। इसी दौरान एक पक्ष दूसरे पक्ष को भयभीत करने के उद्देश्य कट्टा लेकर पहुंच गए। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर फुल्लीडुमर थाना की पुलिस दलबल के साथ पहुंची एवं गोरैय गांव के जगतराम यादव को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गुरुवार को गिरफ्तार व्यक्ति की फुल्लीडुमर अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *