आदिवासी एक्सप्रेस/दीपक यादव
पांडू,पलामू। प्रखंड अंतर्गत ग्राम फुलिया में बिजली विभाग की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है।गांव निवासी राजा पाल के घर के समीप वर्षों से पड़ा जर्जर केबल तार अचानक करंट प्रवाहित होने के कारण हादसे का कारण बन गया।इस घटना में राजा पाल की एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई।राजा पाल ने बताया कि करीब सात वर्ष पूर्व उनके घर के पास केबल तार लगाने का कार्य किया गया था,लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया और तार उसी अवस्था में पड़ा रहा।हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान यह तार जमीन पर गिर गया।ग्रामीणों को लगा कि तार में बिजली प्रवाहित नहीं हो रही है,इसलिए किसी ने विशेष ध्यान नहीं दिया।गुरुवार 11 जून को अचानक उक्त केबल तार में कहीं से शॉर्ट सर्किट के कारण करंट प्रवाहित होने लगा।इसी दौरान राजा पाल की बकरी तार की चपेट में आ गई ।जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर फुलिया मुखिया प्रतिनिधि विनोद पासवान,उपमुखिया शैलेश कुमार प्रभाकर,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अरविंद पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों की मौजूदगी में बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई।बिजली विभाग के अभियंता ने मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।साथ ही विभागीय कर्मियों को जल्द से जल्द जर्जर केबल तार को दुरुस्त करने का निर्देश देने की बात कही।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से क्षेत्र में जर्जर तारों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
