आदिवासी एक्सप्रेस/दीपक यादव
पांडू,पलामू। प्रखंड क्षेत्र में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।इसी क्रम में दिनांक 04 जून 2026 की रात करीब 8:30 बजे पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदला से कुटमू जाने वाले मार्ग पर एक गिट्टी लदा हाइवा पकड़ा गया। वाहन की जांच के दौरान उसमें परिवहन किए जा रहे खनिज से संबंधित वैध चालान एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।जानकारी के अनुसार पकड़े गए हाइवा का पंजीकरण संख्या JH03S 5714 है।प्रारंभिक जांच में वाहन बिना वैध चालान के गिट्टी परिवहन करते पाया गया।इसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा वाहन को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।जांच के दौरान खनिज परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की सत्यता,गिट्टी के स्रोत तथा परिवहन की वैधता की पड़ताल की जाएगी।यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित वाहन मालिक एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं बिना अनुमति खनिज परिवहन के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
