फ्लिपकार्ट-अमेजन कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी, 7 मोबाइल-7 सिम बरामद
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: साइबर अपराधियों के लिए देवघर के ग्रामीण इलाके ‘सुरक्षित ठिकाने’ बनते जा रहे हैं। जिला पुलिस कप्तान प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर देवघर पुलिस ने एक बार फिर साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना देवघर द्वारा 2 जून 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार, 1 जून को छापेमारी में 3 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
डीएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पु०नि० बिशेश्वर कुमार (साइबर थाना), स०अ०नि० शशीभूषण राय और मधुपुर थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
कैशबैक और PM किसान के नाम पर ठगी
पकड़े गए अपराधी Flipkart/Amazon के फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी और Google Pay/PhonePe कस्टमर केयर बनकर लोगों को कैशबैक और गिफ्ट कार्ड का झांसा देते थे। इसके अलावा ‘PM किसान योजना’ और लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जीवाड़ा कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
– राजन कुमार मंडल, 25 वर्ष: सा० ताराबहाल, थाना करमाटांड़, जिला जामतारा
– विकास मंडल, 36 वर्ष: सा० कासीटांड, थाना करमाटांड़, जिला जामतारा
– रोहित मंडल, 23 वर्ष: सा० बड़ा नवादा, थाना मधुपुर, जिला देवघर
लगातार ग्रामीण क्षेत्रों से साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
