Birsa Times

बकरी को बचाने में बाइक सवार युवक घायल,रेफर।

बकरी को बचाने में बाइक सवार युवक घायल,रेफर।

संवाद सूत्र -पंकज कुमार ठाकुर

चांदन कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग के तिवारी चौक के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मोहरिल कुमार दास उम्र 19 पिता किसन दास सा०झेरवा थाना-बांका निवासी आज दोपहर को बहन के घर शेखपुरा गांव से झेरवा घर लौटने के दौरान तिवारी चौक के समीप पहुंचते ही बाइक के सामने एक मेमना दौड़ गया।जिसे बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही चांदन शांतिपुर उर्फ गोड़ा निवासी प्रशांत दुबे ने जख्मी युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशिष कुमार ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *